राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग में देहरादून के खिलाड़ियों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी , 29 सितंबर (हि.स.)। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता के चौथे एवं फाइनल के दिन फाइनल में पहुंचे सभी खिलाड़ियों ने दमखम के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में चौथे एवं फाइनल के दिन मुख्य अतिथि के रूप में सचिन तिवारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक अग्रवाल एवं आर सी एस राणा ने खेल का शुभारंभ किया।
आज तीसरे दिन की रैंकिंग प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न आयु वर्गों में मैच खेले गए।नैनीताल टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव समित टिक्कू ने अनुसार आज खेले गए मैचों में अंडर-19 फाइनल बालक वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून के आरव नेगी, द्वितीय स्थान देहरादून के स्वपनिल एवं तृतीय स्थान नैनीताल के हिमांशु नायल के एवं ऊधमसिंह नगर के नितेश के. शर्मा ने प्राप्त किया।
अंडर-19 फाइनल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून की कायरा भंडारी, द्वितीय स्थान नैनीताल की दिव्या जोशी एवं तृतीय स्थान चमोली की दिया सैनी और टिहरी की अनुष्का पटवाल ने प्राप्त किया। ओपन फाइनल मैंस वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून के आकाश गुप्ता, द्वितीय स्थान देहरादून के आरव नेगी एवं तृतीय स्थान नैनीताल कल्पित चौसाली और देहरादून के स्वप्निल ध्यानी ने प्राप्त किया।ओपन फाइनल मेन्स वर्ग में प्रथम स्थान देहरादून की कायरा भंडारी, द्वितीय स्थान नैनीताल की मानवी कोरंगा एवं तृतीय स्थान चमोली की काव्य और दिया सैनी ने प्राप्त किया।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता को सचिन तिवारी, श्रीमती निर्मला पंत, दीपक अग्रवाल एवं आर सी एस राणा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सचिन तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओ को लगातार नशे से दूर रहने को प्रेरित करता है और स्वास्थ एवं फिटनेस को बढ़ावा देता है।कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डी.के. कांडपाल, राजीव लोचन, योगेश पांडे, दिनेश चंद्र पांडे, दीपक पांडे, राजेंद्र बिष्ट, पीयूष कुमार, रजत अग्रवाल, संदीप गुप्ता एवं खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता