राहुल गांधी का पौड़ी दौरा होगा ऐतिहासिक : नेगी
पौड़ी गढ़वाल, 03 जून (हि.स.) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ मे जोश बना हुआ है। पौड़ी के कंडोलिया मैदान मे पूर्व सैनिको के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम के संयोजक प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को भूतपुर्व सैनिक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल राम रत्न नेगी, गोपाल सिंह गड़िया,राजपाल सिंह रावत, बलबीर सिंह पंवार आदि के साथ कार्यक्रम स्थल पर स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। बताया कि चार जून को राहुल गांधी पौड़ी मे भूतपूर्व सैनिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
कहा कि राहुल गांधी भूतपूर्व सैनिकों, वीरंगनाओ को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम स्थल में कांग्रेस की ऐतिहासिक तस्वीर गरिमामय इतिहास भारत पाकिस्तान युद्ध,भारत चीन युद्ध भारत में भारत की विजय, कारगिल युद्ध में विजय, भारत के जाबांज योद्धाओ के शौर्य की तस्वीर उत्तराखण्ड की संस्कृति ऐतिहासिक धरोहरो धार्मिक स्थलों की तस्वीर पेश की जाएगी ।
कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है और देवभूमि के साथ वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है और पंडित जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी राजीव गांधी एवं राहुल गांधी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल यहाँ बिताये और यहाँ की संस्कृति नैसर्गिक सौंदर्य से काफी जुड़ाव लगाव भी था जो कि काफी स्मरणीय भी है जिसे हमेशा याद किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह