100 मीटर रेस में राहुल, आरूषी, आशीष, अनिल और सौम्या विजेता
नई टिहरी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। 24 वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शानदार फिटनेस का परिचय दिया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी चक्रधर भद्री ने बताया कि वीरवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु की 100 मीटर रेस बालक वर्ग में नरेंद्रनगर के राहुल यादव, जौनपुर के अंश गुसाईं, बालिका वर्ग में चंबा की आरुषी, गौनीखाल की निच्छी, 200 मीटर रेस बालिका वर्ग में गौनीखाल की निच्छी, थत्यूड़ की मनीषा क्रमश पहले और दूसरे नंबर रहे। चक्काफेंक बालक वर्ग में भिलंगना के अनुज राणा, अमित बालिका वर्ग में चंबा की आकांक्षा, साक्षी अव्वल रहे। अंडर-17 की 100 मीटर रेस बालक वर्ग में कीर्तिनगर के आशीष और नरेंद्रनगर के करण, 200 मीटर में नरेंद्रनगर के करण और ऋषभ, बालिका वर्ग में थौलधार की प्रिया और आयाम कंडियाल, 400 मीटर रेस बालक वर्ग में लंबगांव के देवराज और घनसाली के कपिल क्रमशः विजेता और उपविजेता बने। चक्का फेंक बालिका वर्ग में चंबा की सोनम और घनसाली आकांक्षा, त्रिकूद बालक वर्ग में अजय राणा और सक्षम, बालिका वर्ग में अमीषा और सानिया, ऊंची कूद बालिका वर्ग में खुशी और रितिका, विजेता बने।
अंडर-19 की 100 मीटर रेस बालक वर्ग में चंबा के अनिल पंत, जाखणीधार के अखिलेश, बालिका वर्ग में चंबा की सौम्या और दीपा भारती, 200 मीटर रेस बालक वर्ग में चंबा के अनिल पंत, जाखणीधार के सुजल, बालिका वर्ग में चंबा की सोनिया, पायल, 300 मीटर रेस बालक वर्ग में कीर्तिनगर के लोकेंद्र, जौनपुर के मुकेश, बालिका वर्ग मे कीर्तिनगर की दीपिका, राधिका क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक वर्ग में रोबिन, आशीष मनवाल, बालिका वर्ग में तनीषा और सीमा, ऊंची कूद बालक वर्ग में नितिन और अमन रावत, त्रिकूद बालक वर्ग में प्रिंस नेगी, सौरभ, बालिका वर्ग में दिव्या और वैष्णवी क्रमश पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी