कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल ने संभाला कार्यभार

 


नैनीताल, 22 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट ने मंगलवार को कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कुलपति कार्यालय पहुंचने पर कूटा यानी कुमाऊं विवि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं पटाखों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, निदेशक प्रो. संजय पंत, डॉ. शिवांगी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. अमित जोशी, प्रो. एलके सिंह, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी और एलडी उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी