मां गंगा व यमुना से पीएम मोदी के दीर्घायु व राष्ट्र की समृद्धि की कामना

 


उत्तरकाशी, 17 सितंबर (हि.स.) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया और मां भगवती गंगा से पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

इस मौके पर पंडित संजीव सेमवाल अध्यक्ष गंगा पुरोहित सभा माधवानंद सेमवाल सचिव गंगा पुरोहित सभा सुनील सेमवाल पवन सेमवाल कोषाध्यक्ष, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, भूपेन्द्र सेमवाल, संतोष सेमवाल, सुनील सेमवाल सहित यमुनोत्री धाम में रावल पुरुषोत्तम उनियाल आदि मौजूद रहे।

पुरोला में भी आयोजन

पुरोला में भाजपाईयों ने हवन व पूजन कर की प्रार्थना

पुरोला, संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पुरोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने नागराज मंदिर में विशेष पूजन, हवन एवं प्रार्थना का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान नागराज की पूजा-अर्चना एवं हवन में आहुतियां दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिवस पर सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर पवन नौटियाल,रामचंद्र पंवार,रमेश बिजलवान, ओमप्रकाश नौडियाल, बृजमोहन चौहान, शीशपाल रावत, मदन नेगी, गोविंदराम नौटियाल, जयवीर रावत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल