प्रवीण और युनूस निरीक्षक पद पर पदोन्नत, पुलिस लाइन में पीपिंग सेरेमनी
नैनीताल, 18 जून (हि.स.)। नैनीताल पुलिस में तैनात उप निरीक्षक प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस निरीक्षक पद पर पदोन्नत हो गये हैं। इस पर पुलिस लाइन नैनीताल में गुरुवार को पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार अलंकृत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने उप निरीक्षक पद पर रहते हुए लंबे समय तक अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दी हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। उन्होंने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी