प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सलाहकार समिति की बैठक
हल्द्वानी , 28 मई (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक आज हल्द्वानी में संपन्न हुई। बैठक में जहां कुमाऊं की तर्ज पर गढ़वाल में भी सह संयोजक नियुक्त करने और महानगरों के चुनाव शीघ्र कराने के फैसला लिया गया।
इसके साथ ही संगठन के सभी 19 जिलों में सह प्रभारी तैनात किए गए।बैठक में प्रदेश संगठन के अध्यक्ष नवीन वर्मा ,महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा (गोपेश्वर ) कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल,कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,पूर्व कोषाध्यक्ष , एन सी तिवारी, दिनेश पंत (पूर्व उपाध्यक्ष), दिनेश डोभाल उपाध्यक्ष ( टिहरी,) माधव प्रसाद सेमवाल (जोशीमठ,) राकेश कुमार डिमरी (कर्ण प्रयाग) उपस्थित थे।
बैठक मेभावी रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया।सलाहकार समिति में सर्वमत से की प्रस्ताव पास कर प्रबंध समिति बैठक की संस्तुति के लिए प्रेषित किया।प्रदेश संगठन में सभी 19 जिलों के लिए सह प्रभारी मनोनीत करने तथा दो या तीन जिलों की व्यवस्था संचालन हेतु उप मंडल प्रभारी बनाने का प्रस्ताव पारित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता