प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई ने विश्व शांति के लिए किया हवन
हल्द्वानी , 02 अप्रैल (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई नैनीताल द्वारा श्री हनुमानजी की जयंती पर विश्व में ईरान, अमेरिका, इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की शांति हेतु हवन -पूजन कर सभी देशों में अमन चैन शांति के लिए हवन किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संकट के समय में भगवान ही इससे मुक्ति दिला सकते है, संगठन विश्व के सभी राष्ट्राध्यक्षों को इस युद्ध को जल्द समाप्त करने के लिए आगे आने का अनुरोध करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला सचिव गिरिजा नंदन भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत,युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, इंद्र कुमार भुटियानी, कौशलेंद्र भट्ट, नीरज भट्ट, रेनू टंडन, हिन्दू धर्मशाला से राजेश अग्रवाल, प्रेम कुमार गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, प्रेम कुमार गुप्ता, कश्मीरी लाल साहनी, आलोक कुमार टंडन जी सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता