100 मीटर रेस में प्रफुल्ल और आदिशिखा दौड़े सबसे तेज

 


नई टिहरी, 08 सितंबर (हि.स.)। खेल महाकुंभ के तहत चंबा ब्लॉक की न्याय पंचायत पांगरखाल की प्रतियोगिताएं बौराड़ी स्टेडियम जबकि जाखणीधार की धारमंडल की प्रतियोगिताएं जीआईसी रजाखेत में आयोजित की गई।

मंगलवार को बौराड़ी स्टेडियम में प्रतियोगिता का पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और रजाखेत में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने शुभारंभ किया। कहा कि खेल में अनुशासन और परिश्रम ही सफलता दिला सकता है। आयोजक प्रधानाचार्य विशेष चौरसिया और जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया ने प्रतियोगिता की जानकारी दी।

मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि अंडर-14 खो-खो बालक वर्ग में सेंट एंथोनी ढुंगीधार विजेता और सेंट एंथोनी मोलधार उपविजेता, 60 मीटर दौड़ में सक्षम प्रथम, शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग में डॉली पंवार प्रथम, कोस्तवी रमोला द्विती, गोला फेंक बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, प्रणव द्वितीय, बालिका वर्ग में सुहानी प्रथम, नीमा द्वितीय, लंबी कूद बालिक वर्ग में नीमा प्रथम, अंशिका द्वितीय, अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में नरेंद्र महिला विद्यालय प्रथम, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रफुल्ल शाह प्रथम, शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग में आदिशिखा प्रथम, अंशिका, 200 मीटर रेस बालक वर्ग में युवराज प्रथम, शिव द्वितीय, बालिका वर्ग में दिया भंडारी प्रथम, अंशिका द्वितीय, 400 मीटर बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, आराधिका द्वितीय, बालिका लंबी कूद में प्रथम आदि शिखा, अंशिका द्वितीय रही।

गोला फेंक बालक वर्ग में आलविन प्रथम, अध्ययन द्वितीय रहा। 1500 दौड़ बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय रही। विजेताओं को विभाग की ओर से नकद इनाम दिए गए। इस मौके पर दुर्गा रावत, भरतराम बडोनी, सुरेंद्र बिष्ट, मनोज नेगी, दर्शन गुसाई, आनंदमणि पैन्यूली, टीटी राणा, वीरेंद्र कंडवाल, यजुवेंद्र चौहान, प्रीति रतूड़ी, प्रमोद सेमवाल, मोनिका कोहली, दीपिका नेगी, विनीता नेगी, सीमा रावत, अरविंद रावत, संजय घिल्डियाल, कपूर कुमाईं मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी