प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और सरकार की नीतियों से अवगत कराना: तिवारी
हरिद्वार, 22 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का हरिद्वार जिले मे शिवालिक नगर मंडल से शुभारंभ किया। पहले दिन आज शिवालिक नगर मंडल मे मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा द्वारा दीप प्रजलित कर किया गया। अपने संबोधन में विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण देती है। पार्टी संगठन का जब भी नवगठन होता है,तो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग मे जानकारी दी जाती है। भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी ऐसे प्रकल्पों के कारण ही बनी है। इसकी शुरुआत 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से हो गई थी और बाद मे 1980 मे वो भाजपा के रूप में सामने आयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया है कि वे आमजन से सतत संपर्क मे रहे और पार्टी की नीति अनुसार कार्य करते रहे।
पार्टी की विचारधारा, विशेषकर एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को समझाना गया। संगठन की कार्यपद्धति के तहत सांगठनिक ढांचा, कार्यशैली और विस्तार पर चर्चा की गई। बूथ प्रबंधन को बूथ स्तर पर सक्रिय करना और चुनावी प्रबंधन की ट्रेनिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियो की डबल इंजन सरकार की नीतियों और ऐतिहासिक निर्णयों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौहान मंडल महामंत्री पंकज चौहान जिला मंत्री ऋतु ठाकुर,व अंशुल शर्मा देव विख्यात भाटी पंकज चौहान मंडल उपाध्यक्ष श्वेता सिंह व गौरव कपिल,मंडल मंत्री निशा मलिक, अंशिका मिश्रा व गौरव रौतेला, कार्यालय मंत्री भानु प्रताप सिंह, मीडिया संयोजक गौरव गुजर, मंडल आई.टी. संयोजक प्रणय चौरसिया, सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, कार्यकारिणी सदस्य लजे राम शर्मा, चारू शुक्ला, राकेश राणा, नीतू चौधरी, रिंकु कृष्णा, बबलू गौंड, शौभन दत्ता, रिचा शर्मा, रीना नेगी, संदीप मैठाणी, अनीता वर्मा, राजेश बालियान, रवि वर्मा, शीला देवी, ईशा शर्मा, तिलक कुमार वशिष्ठ का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला