भाजयुमो हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी घोषित
हरिद्वार, 25 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के परामर्श से नई टीम का गठन किया।
घोषित कार्यकारिणी में भोला शर्मा, देव विख्यात भाटी, सचिन चौहान और सुमित लखेडा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नवजोत वालिया और सूर्यकांत सैनी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शशांक चौहान, राहुल शर्मा, मोहित चौहान और कुलदीप सैनी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इनमें राहुल शर्मा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। अन्य नियुक्तियों में नितिश चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष, अर्श नैयर को जिला कार्यालय मंत्री, चेतन यादव को जिला मीडिया संयोजक, प्रियांशु गोयल को सह मीडिया संयोजक, सागर सैनी को सोशल मीडिया संयोजक, संदीप कुमार को सह सोशल मीडिया संयोजक तथा वाशु पाराशर को आईटी संयोजक बनाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का भरोसा दिलाया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त बनाने और मिशन 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला