पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


हल्द्वानी , 16 सितंबर (हि.स.)। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में को जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए दो चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया।अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम अवैध चरस तथा अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके 04 टीबी 8402 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष, संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष हैं।

इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में धारा एनडीपीएस ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।टीम में जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, वरिष्ठ ```उपनिरीक्षक``` धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम, उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज, उप निरीक्षक प्रकाश भगत एसटीएफ, हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा एसटीएफ शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता