हल्द्वानी में दो करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर सगे दो भाई गिरफ्तार
हल्द्वानी , 05 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि ऑपरेशन प्रहार” को सफल बनाने के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1.85 करोड़ रुपये मूल्य की 618 ग्राम स्मैक बरामद की है।
इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली काठगोदाम और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, 4 जून को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन के निकट चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्तगजब सिंह (27 वर्ष), पुत्र गंगो सिंह, निवासी अटलबंद, धऊ पासा, भरतपुर, राजस्थान – 311 ग्राम स्मैक बरामद।सीताराम (37 वर्ष), पुत्र गंगो सिंह, निवासीअटलबंद, धऊ पासा, भरतपुर, राजस्थान – 311 ग्राम स्मैक बरामद।सीताराम (37 वर्ष), पुत्र गंगो सिंह, निवासी उपरोक्त – 307 ग्राम स्मैक बरामद।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई ऑरा कार (नंबर RJ05-CC-8027) तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। मामले में कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर संख्या 75/26 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासापूछताछ के दौरान सीताराम ने बताया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है। दोनों राजस्थान से अपने मामा की टैक्सी लेकर हल्द्वानी आए थे।
उन्होंने यह स्मैक जीतू पैंगोरिया नामक व्यक्ति से लेकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रवि नाम के युवक को देने की योजना बनाई थी, जिसके बाद उन्हें मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाना था।अभियुक्त का आपराधिक इतिहासगजब सिंह के खिलाफ भरतपुर (राजस्थान) में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2020, 2022, 2023 तथा 2025 में उसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस उसके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता