बरी गांव में फरार हत्या का आरोपित गिरफ्तार
उत्तरकाशी, 11 सितंबर (हि.स.)। मोरी ब्लॉक के बरी गांव में हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी करमचन्द पुत्र ढ़टीराम, निवासी ग्राम बरी, उम्र 38 वर्ष को थाना मोरी से गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है।
बता दें कि गत सेामवार को ग्राम पंचायत बरी की अनुसूचित जाति कि वस्ती के दांता तोक में करम चंद और सुमन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर सुमन ने करम चंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस, फील्ड यूनिट एवं फोरेंसिक की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। वहीं मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कमलेश उपाध्याय अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जिसके गठित पुलिस टीमों ने लगातार अभियुक्त के घर, रिश्तेदारों तथा सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी। तकनीकी एवं फील्ड स्तर पर लगातार प्रयासों के फलस्वरूप फरार हत्यारोपी अभियुक्त सुमन को पुलिस ने शुक्रवार को मोरी बाजार से गिरफ्तार किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल