कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, 6 अप्रैल तक आवेदन

 


नैनीताल, 28 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 के माध्यम से विभिन्न विषयों में प्रवेश दिए जाएंगे।

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार यूजीसी नेट एवं संयुक्त सीएसआईआर नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ ही शोध अध्यादेश 2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालय परिसरों तथा संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में किया जाएगा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो रही है। अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी