झील से प्रभावित लोगों ने किया टीएचडीसी के अधिकारियों का घेराव

 


उत्तरकाशी, 13 अगस्त (हि.स.)। चिन्यालीसौड़ के टिहरी बांध की झील के तटवर्ती क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव के रोकने के लिए सुरक्षा कार्य पर समप पर पूरा न होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। स्थनीय लोगों ने गुरूवार को टीएचडीसी के अधिकारियों का घेराव किया और जल्द सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने की मांग की।

बता दें कि नगर पालिका क्षेत्र चिन्यालीसौड़ में टिहरी बांध की झील का जलस्तर बढ़ने से झील के तटवर्ती क्षेत्र में निरंतर भू धंसाव व भू स्खलन की स्थिति बनी हुई है। जिस कारण चिन्यालीसौड़ अस्पताल से सटी आवासीय बस्ती में निवास करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़ ने बताया कि स्थानीय लेागों की मांग पर गत वर्ष अस्पताल क्षेत्र की आबादी की सुरक्षा के लिए गत वर्ष टीएचडीसी ने 6.50 करोड़ की लागत से सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराये। जिसका जिम्मा टीएचडीसी ने चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया। कंपनी की ओर से गत वर्ष जुलाई माह में क्लैडिंग वॉल,एसजीआरए,गेविन वॉल आदि का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन एक वर्ष का समय होने के बाद भी अभी तक मात्र 40 प्रतिशत काम ही हो पाया है। जिस पर स्थानीय व्यपारियों ने नाराजगी व्यक्त की।

वहीं गुरूवार को टीएचडीसी के उप प्रबंधक अतुल बहुगुणा, साइड इंचार्ज शुभम व अन्य झील के निरीक्षण को पहुंचे तो प्रभावितों ने उनका घेराव किया और चौधरी कंस्ट्रक्शन द्वार किए जा रहे कार्यो को किसी दूसरी कंपंनी को दिए जाने मांग की। जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक आसवासन दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग सहमत हुए एक घंटे के बाद घेराव समाप्त किया।

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर सिंह रागड़,व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद नौटियाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर चौहान, नरेंद्र पवार, अनिल बिष्ट,विजय मदन लाल, प्रमोद, आदि मौजूद रहे।-

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल