हनुमानगढ़ी के समीप चील चक्कर मोड़ पर पेंशनरों ने लगाए 120 से अधिक पौधे

 


नैनीताल, 19 अगस्त (हि.स.)।राजकीय पेंशनर कल्याण एसोसिएशन नैनीताल ने बुधवार को नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर हनुमानगढ़ी के समीप चील चक्कर मोड़ पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान बांज, बुरांश, देवदार और फूलदार प्रजातियों के 120 से अधिक पौधे रोपे गये तथा उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने कहा कि पेंशनर होने के बाद भी समाज और प्रकृति के प्रति वह अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि चील चक्कर मोड़ जैसे प्रमुख मार्ग पर हरियाली बढ़ने से नैनीताल की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। पर्यावरणप्रेमी यशपाल रावत ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा वन विभाग से पौधों की सुरक्षा और सिंचाई में सहयोग का आग्रह किया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की सहित त्रिलोक रौतेला, घनश्याम बिष्ट, ललित मोहन पांडे, धीरेंद्र बिष्ट धन्ना, दीपा बिष्ट, बिशना साह, सीमा साह, नीता व्यास, चंद्रशेखर जोशी, मोहन पंत, प्रगति साह, मिथिलेश पांडे, दीपक शाह, लक्ष्मण नेगी, हर सिंह भैसौड़ा, एस कार्की और नरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी