टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट के लिए एक एक कोच स्वीकृत
नई टिहरी, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देन के उद्देश्य और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करने के लिए टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट के एक-एक खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की स्वीकृति मिली है। जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया प्रशिक्षकों की नियुक्ति होने से खिलाड़ियों को खेलों से संबंधित बेहतर प्रशिक्षण, तकनीकी मार्ग दर्शन और अभ्यास की सुविधा मिलेगी।
साथ ही जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के साथ खेलों को नई गति मिलेगी। खेल प्रेमी, बच्चों और युवाओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा। जिले के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षक मिलने के बाद खेल गतिविधियों का और विस्तार होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी