डीएसबी परिसर में एनसीसी टों का रैंक समारोह

 


नैनीताल, 03 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी उप इकाई की ओर से गुरुवार को कैडेटों का रैंक समारोह आयोजित किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने नवनियुक्त कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि रैंक के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।

समारोह में सीनियर कैडेट कैप्टन के रूप में करण राणा, कैडेट कैप्टन के रूप में वैशाली कर्नाटक, तुषार पांडे और गौरव बिष्ट को रैंक प्रदान की गई। पेटी ऑफिसर के रूप में पायल जलाल, प्रीति राणा, साकेत, गौरव जनौटी और हिमांशु गुप्ता तथा लीडिंग कैडेट के रूप में ज्योति दानू, सृष्टि गुसाईं, गीतांजलि बिष्ट, मीनाक्षी आर्या, नेहा छिमवाल, अमन, लोकेश, अंकित खाती, रेखा आर्या और मानवी सनवाल को रैंक दी गई। इस अवसर पर प्रो. लेफ्टिनेंट रीतेश साह तथा भारतीय नौसेना के प्रशिक्षक अनूप कुमार, विक्रांत, सन्नी कुमार और सतीश उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेटों को नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी