टिहरी परिसर में एनसीसी में प्रवेश प्रक्रिया 16 को
नई टिहरी, 13 सितंबर (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल टिहरी में एनसीसी (नेशनल कैडेट् कोर) में प्रवेश प्रक्रिया 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए परिसर के एनसीसी अधिकारी प्रो. रविंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 सितंबर को सुबह साढ़े 9 बजे एनसीसी कार्यालय में अपने सभी जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर एनसीसी के ए, बी और सी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया कि वर्तमान में परिसर में एनसीसी की तीन इकाइयां कार्यरत हैं।
कई छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न एनसीसी शिविरों में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं ने परिसर से एनसीसी सी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद एसएसबी के माध्यम से भारतीय सेना में अधिकारी के योगदान दे रहे हैं। अनेक एनसीसी कैडेट्स को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी