राज्यमंत्री सजवाण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन को भेंट किया सेम-मुखेम का प्रसाद

 


नई टिहरी, 01 नवंबर (हि.स.)। जड़ीबूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन को टिहरी जिले की प्रतापनगर विधानसभा स्थित प्रसिद्ध सेम-मुखेम धाम का प्रसाद भेंट कर सेम मुखेम आने का आमंत्रण भी दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। बताया कि उत्तर द्वारका के नाम से प्रसिद्ध सेम-मुखेम भगवान श्रीकृष्ण की तपस्थली है। जहां पर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के अनेक राज्यों से लोग दर्शन को पहुंचते हैं।

सेम-मुखेम का प्रसाद देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां आने का निमंत्रण भी दिया। कहा कि उनके यहां आने से सेम-मुखेम धाम को और प्रचार-प्रसार मिलेगा। सजवाण ने बताया कि प्रत्येक तीन साल में सेम-मुखेम मंदिर में त्रैवार्षिक मेला भी लगता है।

कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के साथ तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार लगातार इनके विकास के लिए प्रयासरत है। सरकार की योजनाओं के चलते बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटन इन धार्मिक और आध्यत्मिक स्थलों के भ्रमण को पहुंचते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी