मौरी से देवप्रयाग में स्नान के लिए रवाना हुए पांडव पशवा

 


पौड़ी गढ़वाल, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले की गगवाडस्यूं घाटी के तमलाग गांव में चल रहे मौरी मेले के तहत सोमवार को पांडवों की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु विशाल पैदलयात्रा पर गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग के लिए गए। उत्तराखंड की समृद्ध लोकपंरपराओं में एक विशिष्ट स्थान रखने वाला मौरी मेला 12 सालों के बाद पिछले दिसंबर महीने से तमलाग में आयोजित हो रहा है।

सोमवार को मौरी मेले के तहत सोमवार को पांडवों की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु विशाल पैदलयात्रा पर गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग के लिए गए। इस दौरान ढोल दमाऊ की गूंज, जागर की धुन और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा वातावरण अलौकिक अनुभव में बदल गया। समिति के अध्यक्ष सुबोध नैथानी व सचिव अनूप सजवाण ने बताया कि जिले की गगवाडस्यूं घाटी के तमलाग गांव में चल रहे मौरी मेले के तहत सोमवार को पांडवों की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु विशाल पैदलयात्रा पर गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग के लिए गए है। बताया कि देवप्रयाग में रातभर मंडाण के बाद मंगलवार की सुबह देवप्रयाग में पवित्र संगम पर पांडव व श्रद्धालु स्नान करेंगे। जिसके बाद यात्रा वापस तमलाग पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह