उत्तरकाशी में जिलो योजना की हुई बंदरबांट: संजय

 

उत्तरकाशी, 10 अगस्त (हि.स.)। उत्तरकाशी में जिला योजना की सूची योजना का सही चयन नही होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पर योजनाओं के बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। कहा कि उन्होंने जो प्रस्ताव यमुनोत्री विधान सभा के विकास के लिए दिए थे, उन प्रस्तावों को दर किनार किया है। जिसके लिए उन्होंने जल्द योजनाओं में बदलाव की मांग की है।

कहा कि यदि जल्द संसोधन न होने पर प्रभारी मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा।

सोमवार को लोनिवि निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता करते यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने उत्तरकाशी में स्वीकृत हुई जिला योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि यमुनोत्री विधान सजभा क्षेत्र के लिए दी गई कई योजनाओं में पैसा ही स्वीकृत नही हुआ। कई योजनायें ऐसी है जिनके लिए पूरा पैसा नही दिया गया। ऐसे में उन योजनाओं का कार्य पूरा होना संभव नही है।

न्होंने इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब योजनाओं को व्यक्ति विशेष के नाम से आंवटित किया गया है। जिससे कि स्पष्ट है कि योजनाओं में कितने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। वहीं डोभाल ने कहा कि कई ऐसे लोग भी हैं,जिन्होने योजनाओं के लिए पहले ही पैसे दिए थे,उनकी ही योजनाएं स्वीकृत की गई है। डोभाल ने जिला योजना में एक सप्ताह के भीतर संसोधन करने की मांग की है। वहीं ऐसा न होने पर जिला प्रभारी मंत्री आवास सहित डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल