हल्द्वानी की मेनका व्यास बनीं डांडिया क्वीन
नैनीताल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित ‘हैप्पी होम डांडिया क्वीन’ प्रतियोगिता में हल्द्वानी की मेनका व्यास ने डांडिया क्वीन का खिताब जीता। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में भीमताल की कल्पना करायत उपविजेता और नैनीताल की मीनाक्षी आर्य तृतीय स्थान पर रहीं। वैभव साह और निशा की जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ युगल का पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में ख्याना बिष्ट प्रथम रहीं। मीनल आर्य और रूपाली भट्ट को बेस्ट मेकअप, रवि बिष्ट को बेस्ट स्टेप, श्वेता साह को बेस्ट हेयर स्टाइल और भावना रावत को बेस्ट डांस का पुरस्कार दिया गया। आकांक्षा साह, भावना, कनिका बिष्ट, पवित्रा साह, दिशानी और मनस्वी को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में हल्द्वानी की मीनू अग्रवाल और मंजू बिष्ट शामिल थीं।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, सीओ सिटी नैनीताल अंजना नेगी, भाजपा नेता मोहन पाल और हैप्पी होम के महाप्रबंधक आरएस नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रायोजक जोगिंदर सिंह ने भविष्य में इस तरह के आयोजन खुले मैदान में और भव्य स्तर पर कराने की घोषणा की।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव प्रगति जैन, कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट, सहसंयोजक प्रेमा अधिकारी सहित सीमा सेठ, सविता कुलौरा, हेमा भट्ट, रानी साह, गीता साह, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडे, ज्योति ढोंढियाल, कंचन जोशी, भावना साह, निवेदिता मल्होत्रा, सोनू साह, दिव्या साह, जूही अग्रवाल, दीप्ति मिश्रा, तुसी साह, अमिता साह, मानसी गर्ग, मधुमिता, वंदना जोशी और डॉ. पल्लवी जय वर्मा सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी