जनसमस्याओं को लेकर यूकेडी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 


हल्द्वानी , 11 मई (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। मुख्य मुद्दा कैंची धाम में पिछले तीन सालों से लगातार लगने वाला जाम है, जिससे स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

हल्द्वानी आना-जाना तक मुश्किल हो गया है, मरीज घंटों जाम में फंस रहे हैं और यात्रियों की ट्रेनें छूट रही हैं।उत्तराखंड में लगातार हो रही मौतों से जनजीवन संकट में है। यौन अपराधों में बढ़ोतरी का भी उल्लेख कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में गंगा सिंह मेहरा, एनडी तिवारी, मोहन कांडपाल, मोहन सिंह नेगी, मदन सिंह मेर, दीपक भारती, गोविंद सिंह गस्याल, सूरज पांडे, कुलदीप सिंह बिष्ट, प्रकाश चन्द्र जोशी, भुवन सिंह बिष्ट, राजीव लोचन, बच्ची सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी, परवीन जोशी, सी.एस. भट्ट, जगत सिंह डोभाल, बृजमोहन सिजवाली आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता