मंत्री बने राम सिंह कैड़ा, क्षेत्र में जश्न का माहौल जगह जगह बांटी गई मिठाई
हल्द्वानी , 20 मार्च (हि.स.)। धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद हल्द्वानी से भीमताल तक खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया और जश्न मनाते हुए नारेबाजी की।शपथग्रहण समारोह के दौरान हल्द्वानी में उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा पूरे कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखती रहीं।इस खास मौके पर वह भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने पति को मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया और इसे परिवार के लिए गर्व का पल बताया।जैसे ही राम सिंह कैड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। शहर में जगह-जगह जश्न का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता