तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर महाराज ने दी बधाई, बोले- मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

 




देहरादून, 09 जून (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने मोदी सरकार में मंत्री बनने पर सभी को भी बधाई दी। अल्मोड़ा से तीसरी बार भाजपा सांसद बने अजय टम्टा को केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी और उत्तराखंड को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/प्रभात