दो दिवसीय 'द लिटरेरी टेबल' लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल 26 से

 


देहरादून, 24 सितंबर (हि.स.)। आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट की पहल ‘द लिटरेरी टेबल’ लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन 26 और 27 सितंबर को फेयरफील्ड बाय मैरियट देहरादून में होगा। आयोजकों ने गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में द लिटरेरी टेबल लिटरेचर आर्ट फेस्टिवल के निदेशक डॉ. आलोका दास गुप्ता नियोगी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में देश के प्रमुख लेखक, साहित्यकार, पत्रकार और बौद्धिक हस्तियां विभिन्न सत्रों में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लेखकों के हौसलों और विश्वास को बढ़ावा देना है।डॉ. नियोगी ने यह भी बताया कि फेस्टिवल का शुभारंभ 26 सितम्बर को दोपहर 1:00 बजे उद्घाटन समारोह के साथ प्रारंभ होगा। पहले दिन आठ सत्र होंगे। फेस्टिवल में मुख्य रूप से बच्ची करकारिया, देवदत्त पटनायक, चंद्रचूड़ घोष, अनुज धर, पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, डॉ. शालिनी मलिक, अजिताभ एम बोस, तरुण महर्षि समेत कई लेखक शामिल होंगे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल