एससी जाति के खिलाड़ियों की खो-खो प्रतियोगिता 26-27 को

 

नई टिहरी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय की संयुक्त पहल पर 26 व 27 अक्तूबर को बालक ओपन वर्ग में अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आहूत की गई है। यह प्रतियोगिता श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज चंबा में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम में 10 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर सहित कुल 11 सदस्य होंगे। प्रतिभागियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति/विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर को विभागीय मानकों के अनुसार आने-जाने का किराया, भोजन, आवास एवं अन्य अनुमन्य व्यय की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी व टीम मैनेजर अपनी सहमति 25 अक्तूबर तक प्रशिक्षक राजीव पेटवाल के मोबाइल नंबर 9634792925 पर दर्ज करा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी