कालाढूंगी में फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। कालाढूंगी पुलिस ने सरेराह फायरिंग की घटना की खुलासा किया है पुलिस ने पूरे मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया है कि 14 फरवरी की रात चौकी बेलपड़ाव पर डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी झगड़ा व फायरिंग की घटना हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला।
घटना में दो लोग घायल हुए थे। इसके बाद वादिनी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह, निवासी ग्राम बच्चीनगर, थाना कालाढूंगी, नैनीताल द्वारा तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मुखबिर की सूचना पर रंजीत सिंह निवासी बैलपोखरा, मनदीप सिंह निवासी उदयपुरी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी निवासी बढपुरा, थाना स्वार, जनपद रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में मामला सामने आया कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को घटनास्थल पर बुलाया। आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज व मारपीट की। इसी दौरान आरोपितों ने फायरिंग की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी