गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक समिति के जोगेन्दर अध्यक्ष और अपरप्रीत बने सचिव
नैनीताल, 10 मई (हि.स.)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक समिति के रविवार को आयोजित हुए चुनाव में सर्वसम्मति से जोगेन्दर सिंह आनंद को अध्यक्ष तथा अमरप्रीत सिंह को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी रविन्द्र सिंह रैना एवं कुलविन्दर सिंह किंदा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभा की ओर से वित्तीय लेखाजोखा भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव अमरप्रीत सिंह ने कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर सभा के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा समिति धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी