माधव कुंज में दीपावली के उपलक्ष्य में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन

 


नई टिहरी, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय माधव कुंज में विधिवत हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ-साथ क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शांति एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

शनिवार को नई टिहरी के आरएसएस कार्यालय में हवन-पूजन का आयोजन पंडित सीताराम भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। हवन के दौरान वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बना रहा। उपस्थित लोगों ने दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाह जगतमणि पैन्यूली, नगर कार्यवाह रामानुज बहुगुणा, सह विभाग कार्यवाह संजीव भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने हवन में आहुति डालकर पूजा-अर्चना की।

उन्होंने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मकता, सद्भाव, आपसी भाईचारे एवं सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने सभी स्वयंसेवकों एवं उनके परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वेणीमाधव शाह, अब्बल सिंह श्रीकोटी, डॉ. प्रमोद उनियाल विजय कठैत, रामलाल नौटियाल गोविंद रावत, अजय रावत, महेंद्र बिष्ट, रवि सेमवाल, विजय दास, यशपाल सजवाण मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी