प्रतापनगर के सेमधार में निकाली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा

 




नई टिहरी, 14 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री पनरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चल रही तिरंगा यात्रा के तहत प्रतापनगर विधानसभा की भदूरा पट्टी के सेमधार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शुक्रवार को सरकार में जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा लगाने से नौनिहालों में और भी ज्यादा देशभक्ति का जोश भर जाएगा। कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम का देशव्यापी असर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा प्रतापनगर के लिए इस यात्रा का उन्हें संयोजक बनाया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रविंद्र डिमरी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर सजवाण, मंडल महामंत्री मुरारी रांगड़, ओबीसी मोर्चा महामंत्री चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रधान जयवीर सजवाण, राकेश राणा, प्रवीण व्यास, आनंद रावत, महेश प्रसाद पैन्यूली, सुरेंद्र रावत, दीप रावत, लेखपाल राणा, सिरताज सजवाण, लोकेंद्र व्यास, सुरेंद्र नौटियाल, गौरी लाल, महेश प्रसाद व्यास, लोकेंद्र रावत, खुशहाल सिंह रावत, कलम सिंह, दिनेश सिंह, मातबर सिंह, प्यार सिंह रावत, जगमोहन सिंह, उम्मेद सिंह, सतवीर, मुरारी लाल, रैठा लाल अब्बल सिंह, जसवंत सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी