दस सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने की ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी
नई टिहरी, 16 सितंबर (हि.स.)। जिलेभर की ग्राम पंचायतों की समस्याएं हल करने को लेकर ग्राम प्रधानों ने चंबा, कीर्तिनगर, प्रतापनगर, कंडीसौड़, फकोट, नरेंद्रनगर, थत्यूड़, हिंडोलाखाल, टिपरी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सांकेतिक तालाबंदी की। उन्होंने सरकार से 10 सूत्री समस्याएं तत्काल हल करने की मांग की। अन्यथा जल्द बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार ग्राम प्रधानों ने मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, वीबी-जी राम जी में ऑफलाइन उपस्थिति, अकुशल श्रमिकों को 6 सौ रुपये व कुशल श्रमिकों को 8 सौ रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी, पंचायतों को और अधिकार देने, राज्य-केंद्रीय वित्त की धनराशि बढ़ाने, जिला योजना में ग्राम प्रधान संगठन की भागीदारी, 29 विभागों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण, विधायक-सांसद निधि की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि की व्यवस्था, 10 लाख रुपये तक के विकास कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायतों को बनाने, प्रधानों को बीमा से कवर करने, पीएम आवास सॉफ्टवेयर में पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता सूची में शामिल करने, 16वें वित्त से जुड़े 1200 रुपये वार्षिक टैक्स की अनिवार्यता और धनराशि में 20 प्रतिशत कटौती के जीओ में संसाधन की मांग की।
इस मौके पर कीर्तिनगर के ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद भट्ट, सुनय कुकशाल, सुरेश नेगी, कुलदीप राणा, मनोज जोशी, राम सिंह चौहान, चंबा में प्रवेश भट्ट, मनवीर नेगी, विनीत पुंडीर, रानी नेगी, महेश कोठारी, विनोद डबराल मौजूद थे।
फोटो-16एनटीएच05
कीर्तिनगर ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी करते ग्राम प्रधान।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी