देवताओं को भेंट किए सोने व चांदी के उपहार
उत्तरकाशी, 05 सितंबर (हि.स.)। पुरोला मे श्रीकोट गांव में मां भगवती मंदिर परिसर में आयोजित ध्याणी,मैती मिलन समारोह शनिवार को विधिवत रूप से संपंन हो गया। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में दूर-दूर गांव में व्याही ध्याणियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान ध्याणियों ने अपने आरध्य देवी देवओं की पूजा अर्चना की ओर उन्हें सोने एवं चांदी के गहनें भेंट किये।
शनिवार को मिलन समारोह में ध्याणियों ने गांव की भगवती मां को सोने की मूर्ति,शिरगुल महाराज पांडवों,मात्री देवियों को चांदी के छत्र भेंट स्वरूप अर्पित किये। ध्याणी एवं मैती मिलन समारोह में जहां घर-घर में पारंपरिक रिति-रिवाजों से त्योहार मनाया गया वहीं मेला समिति द्वारा ध्याणियों व बहार से आये मेहमानों तथा उरिस्तेदारो के सम्मान में सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया।
समारोह में ग्रामीणों ने ध्याणियों को स्मृति चिह्न के रूप में इष्ट देवी-देवताओं की देव डोली के सुंदर फोटो भेंट कर सम्मानित किया तथा सामूहिक भंडारे का लुफ्त उठाया। मिलन समारोह में ध्याणियां व मैतियों ने ढ़ोल नगाड़ों पर तांदी गीतों एवं रासों नृत्य के साथ दिनभर खूब धमाल मचाया।
समारोह में प्रधान अरूणा सरियाल, दिनेश खत्री, घनश्याम, अजयपाल, दर्शन लाल,मदन लाल, चेतन लाल, भागी राम, प्रवीण कुमार,बीरेंद्र बसियाल एवं राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल