छात्र-छात्राओं को दिए सिविल परीक्षा की तैयारियों के टिप्स

 

पौड़ी गढ़वाल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में करियर काउंसलिंग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सिविल सर्विस की तैयारी करने संबंधी टिप्स और जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी पूजा रावत ने कहा कि जीवन में एक निश्चित लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से सम्बंधित परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में एकाग्रता व नि:स्वार्थता होकर लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा कुमार ने लोक सेवा की परीक्षा से सम्बंधित जानकारी, उसकी मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कि आप सभी के अन्दर लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रतिभा निहित है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने कहा कि निरन्तर अपने ज्ञान में वृद्धि कर अपने ज्ञान के बल से समाज सेवा करने का सुझाव दिया। इस मौके पर संयोजन प्रभारी करियर काउंसलिंग डाॅ. दुदुन मेहता, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ. विवेक रावत और डाॅ. जया कृष्णा आदि शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह