निबंध में गीता और चित्रकला में अंजना ने मारी बाजी

 


नई टिहरी, 21 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सीएमओ डॉ. रामप्रकाश के निर्देशन में जिलेभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति छात्र-छात्राओं को लगातार जागरूक कर रहा है। नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम में भी जागरूकता रैली आयोजित की गई।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की सोशल वर्कर मधु डोभाल ने भागीरथीपुरम में छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कोटपा एक्ट की जानकारी देते हुए स्कूल और निकटवर्ती क्षेत्र में धूम्रपान सहित नशा संबंधित गतिविधियां संचालित करने वालों की सूचना विभाग और पुलिस को देने की अपील की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य आराधना कुकरेती के कहा कि नशा व्यक्ति और परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए घातक है। कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के अलावा उनके परिवार को भी सहायता मिलती है। इस दौरान नशा मुक्ति विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। निबंध गीता प्रथम, अदिति द्वितीय और अनुसूया तृतीय रही। वहीं चित्रकला में अंजना ने पहला, निहारिका ने दूसरा जबकि सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी