गाैरीकुंड में स्थित गाैरी माई के कपाट विधिविधान से खुले

 

गुप्तकाशी, 14 अप्रैल (हि.स.)। केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड में स्थित मां गौरी माई मंदिर के कपाट मंगलवार काे प्रात: आठ बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के दौरान सैकड़ों भक्तों ने मां गौरी का आशीष लिया।

वैशाखी के पावन पर्व प्रातः गौरी गांव में पुजारी ने पूजा अर्चना के पश्चात माता की भोग मूर्तियों को कंडी में रख कर गांव से गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर तक लाया गया। गाैरी माई की मूर्तियां आठ बजे मंदिर पहुंची और बाद ओं कुल पुरोहित, मंदिर समिति एवं हक हकूकधारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट छह माह के लिए भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस माैके पर ग्रामीणों ने भक्तों काे प्रसाद का भी वितरण किया।

मंदिर मठपति संपूर्णानंद गोस्वामी ने बताया कि प्रातः पूजा अर्चना के बाद माता की भोग मूर्तियों को गौरी गांव मंदिर से गौरीकुंड गौरीमाई मंदिर लाया गया। इसके बाद गाैरी माई मंदिर के कपाट लाेगाें के दर्शनार्थ खाेल दिए गए।

इस दौरान मंदिर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, सरपंच मुकेश गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, संदीप गोस्वामी, गणेश गोस्वामी, दामोदर गोस्वामी, दीर्घायु गोस्वामी, कैलाश गोस्वामी सहित तमाम ग्रामीण, व्यापारी एवं मंदिर समिति कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन