सभासद मनोज के प्रयासों से लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 


नैनीताल, 25 अगस्त (हि.स.)। नगर के अयारपाटा क्षेत्र में स्थानीय सभासद मनोज जगाती के प्रयासों से स्ट्रॉवरी लॉज क्षेत्र में सुप्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट के पैत्रृक घर गर्नी हाउस के निकट निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अयारपाटा के साथ-साथ आसपास के अन्य वार्डों से पहुंचे लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में डॉ. गौरव सुंद्रियाल, नर्सिंग ऑफीसर नीमा बिष्ट, एएनएम बबीता ऐठानी, एमपीडब्ल्यू त्रिलोक चंद, आशा कार्यकर्ता मुस्कान जोशी एवं हेमा जोशी ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में 40 से अधिक लोगों की निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की सराहना की और इसे विशेष रूप से बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी बताया। सभासद मनोज जगाती ने भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी