पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर बने नाक कार्यकारी समिति के अध्यक्ष

 


नैनीताल, 16 जुलाई (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव को नाक यानी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बेंगलुरु की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर कूटा यानी कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रो. नागेश्वर राव कुमाऊँ विवि के साथ इग्नू यानी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली और उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति, केंद्रीय हिंदी निदेशालय व भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान के निदेशक के साथ उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभा चुके हैं। उच्च शिक्षा एवं गुणवत्ता मूल्यांकन के क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें नाक की कार्यकारी समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि प्रो. नागेश्वर राव की नियुक्ति उच्च शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। कूटा की ओर से प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. रितेश साह, डॉ. मीना पांडे, डॉ. निशा, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. नंदन मेहरा तथा हरीश राणा सहित अन्य शिक्षकों ने भी प्रो. राव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी