पूर्व मंत्री धनाई का गांव-गांव भ्रमण

 


नई टिहरी, 09 सितंबर (हि.स.)। भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ा स्यूटा और रामा-पजाड़ा का भ्रमण किया। उन्होंने जनता से संवाद कर समस्याएं पूछी। साथ ही समस्याओं के निस्तारण का भी भरोसा दिया। बता दें कि धनाई लंबे समय से टिहरी विधानसभा के गांव-गांव जाकर सीधा संवाद कर रहे हैं। जिनका नतीजा है कि उन्हें खूब जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने 2012 से 17 तक कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए इन कार्यों के दम पर आगे भी साथ देने की अपील की।

बताया कि टिहरी झील को उनके कार्यकाल में नई पहचान मिली, जिसमें आज सैकड़ों युवा स्वरोजगार कर रहे हैं। चंबा नगर पंचायत को पालिका का दर्जा, चंबा में पार्किंग, सुरकंडा रोपवे, सुरसिंहधार में नर्सिंग कॉलेज, नई टिहरी में होटल मैनेजमेंट कॉलेज, सुरकंडा पंपिंग योजना आदि शामिल हैं। ग्राम प्रधान जसपाल सिंह नेगी, गीता चौहान, बीडीसी अनीता भंडारी ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र हित में आगामी चुनाव में पूर्व मंत्री धनाई को समर्थन करें। इस मौके पर महावीर सिंह भंडारी, मंगली पुंडीर, ममता पुंडीर, अनूप सिंह, प्रेम सिंह रावत, भगवान पुंडीर, बृजपाल पुंडीर, बलवंत पुंडीर, अर्जुन सिंह, सोहनलाल आर्य, रविंद्र पुंडीर, सुरेंद्र सिंह, लाल सिंह, सुखबीर सिंह चौहान, सरोप रावत, जय लाल असवाल, वीरेंद्र कंडासी, बेताल बंगाली, अवतार पंवार, आशा देवी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी