कुविवि के पूर्व प्रोफेसर डॉ.डीएस का निधन, शोक की लहर
नैनीताल, 10 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ.. डीएस भाकुनी का 83 वर्ष की आयु में हल्द्वानी में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग में किया गया, जहां उनके पुत्र गौरव, विनीत और सुमित भाकुनी ने मुखाग्नि दी। डॉ. भाकुनी के निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) तथा सीआरएसटी इंटर कॉलेज परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. भाकुनी अपने पीछे पत्नी चंद्रकांता और पुत्रों- गौरव, विनीत और सुमित को छोड़ गए हैं। उनके पुत्र गौरव भाकुनी नैनीताल के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में भौतिकी के प्रवक्ता हैं। डॉ. भाकुनी कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भौतिकी विभाग में पूर्व प्रोफेसर रहे थे। उनके निधन पर कूटा यानी कुविवि शिक्षक संघ की ओर से प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल, डॉ. संतोष, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार, कुविवि एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह और डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू ने श्रद्धांजलि दी है।
इधर सीआरएसटी इंटर कॉलेज में डॉ. भाकुनी के निधन पर सोमवार को विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक अनूप साह, प्रबंधक समिति सदस्य आलोक साह, प्रधानाचार्य मनोज पांडे, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. एसएस बिष्ट, गणेश लोहनी, ललित जीना, शैलेंद्र चौधरी, राजेश लाल, राजेश कुमार, मनीष साह, रितेश साह और हिमांशु जोशी सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत प्रोफेसर को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी