कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पांडे के निधन पर शोक
नैनीताल, 30 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एमके पांडे का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने गहरा शोक व्यक्त किया है और निधन को विश्वविद्यालय जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रो. पांडे ने डीएसबी परिसर के सांख्यिकी विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उनका निधन हल्द्वानी में हुआ। प्रो. पांडे के निधन पर कूटा की ओर से अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी एवं डॉ. अशोक कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह, प्रो. हृदेश मिश्रा, डॉ. स्पर्श भट्ट एवं डॉ. भारत घनश्याल ने भी प्रो. पांडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी