शिक्षक दिवस पर वन मंत्री उनियाल ने किया 258 शिक्षको का सम्मान
नई टिहरी, 05 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर वन एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्काउट, विज्ञान और खेल आदि क्षेत्रों में उल्लेख प्रदर्शन करने वाले जिलेभर के 258 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान गुरुराम राय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभन सिंह नेेगी सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है, एक बच्चे को सही दिशा दिखाने में माता-पिता के साथ शिक्षकों का भी उल्लेखनीय योगदान रहता है।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सीईओ कमला बड़वाल, पूर्व सीईओ एसपी सेमवाल, पंकज डियूंडी, अलख नारायण दुबे, रामाश्रय सिंह, सभासद साकेत बिजल्वाण, बीईओ दीप्ति यादव आदि मौजूद थे। दूसरी ओर खाड़ी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षकों को ग्रीटिंग कार्ड, पुष्प और पेन भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों के लिए मटका पर्ची, गीत-संगीत और जीवन के अविस्मरणीय क्षण साझा सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजत की गई। इस मौके पर सोनम, शालिनी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. ईरा सिंह, डॉ शन्नोवर,डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीना, डॉ संगीता बिज्लवाण, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ममता आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी