तल्लीताल क्षेत्र से बुजुर्ग नौ दिनों से लापता
नैनीताल, 06 जून (हि.स.)। क्षेत्र से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तल्लीताल थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलुवाखान निवासी रमा देवी ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर बताया है कि उनके पति जगत राम गत 28 मई को मजदूरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन की, किन्तु कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
शिकायत में बताया गया है कि जगत राम पूर्व में भी दो-तीन बार बिना बताए घर से चले गये थे और बाद में लौट आये थे, लेकिन इस बार एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी