अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा में 64.22 प्रतिशत रही उपस्थिति

 


हरिद्वार, 22 मार्च (हि.स.)। सचिव लोक सेवा आयोग अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) स्क्रीनिंग परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)-2025 का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा एकल सत्र में पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 109 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 70 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में उपस्थिति प्रतिशत 64.22 दर्ज किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला