जीआईसी पौड़ी के 16 छात्रों का अग्निवीर में चयन

 

पौड़ी गढ़वाल, 05 जून (हि.स.)। राजकीय इंटर कॉलेज 16 छात्रों का अग्निवीर में चयन हुआ है। फरवरी-मार्च में बीआरओ कौड़िया कैंप, कोटद्वार द्वारा आयोजित सेना भर्ती में स्कूल के 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से 16 छात्रों ने सफलता हासिल की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी प्रभारी वेद प्रकाश डोभाल ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में एनसीसी संचालित होने से छात्रों को नियमित प्रशिक्षण मिलता है, जिसका लाभ उन्हें सेना भर्ती में मिलता है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है।

सेना में चयनित छात्रों में अनुराग, निखिल रावत, सुमन रावत, प्रियांशु रावत, राहुल रावत, अक्षित थपलियाल, अंकित रावत, सोमेश्वर दास, साहिल नेगी, अनिकेत नेगी, रजत नेगी, दिव्यांशु गुसाईं, तेजपाल सहित अन्य छात्र शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह