कुमाऊं विवि के पूर्व छात्र डॉ. नेगी को गिरी गंगा गौरव सम्मान
नैनीताल, 07 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र एवं मानसखंड साइंस सेंटर के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को हिमालयी बुग्यालों पर शोध के लिए ‘गिरी गंगा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। बुग्याल दिवस के अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी और यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
डॉ. नेगी पूर्व में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की है। उनके 85 शोध पत्र, छह पुस्तकें और 41 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं।
सम्मान मिलने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार तथा एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. रितेश साह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी