कुमाऊं विवि की तीन परीक्षाओं की तिथियां संशोधित, 3 के स्थान पर अब 6 व 7 अक्टूबर को होंगी

 


नैनीताल, 29 सितंबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने आगामी तीन अक्टूबर को प्रस्तावित विशेष बैक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अष्टमी के स्थानीय अवकाश के कारण तीन अक्टूबर को निर्धारित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं अब छह और सात अक्टूबर को होंगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर के ‘इंट्रोडक्शन ऑफ अकाउंटिंग’ प्रश्नपत्र की परीक्षा छह अक्टूबर को दोपहर एक से चार बजे तक होगी। बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के ‘न्यूमेरिकल एनालिसिस एंड स्टैटिस्टिकल टेक्नीक्स’ तथा बीसीए तृतीय सेमेस्टर के ‘ऑपरेशनल रिसर्च’ प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं सात अक्टूबर को दोपहर एक से चार बजे तक आयोजित की जाएंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी