धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हरिद्वार, 02 मार्च (हि.स.)। धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सिडकुल थाना पुलिस ने रविवार काे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित वर्ष 2025 से फरार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी के मामले में आरोपित आसिफ पुत्र एजाजुल शेख, निवासी बी-ब्लॉक मकान नं. 137, जे.जे. कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2025 से लगातार फरार चल रहा था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर कई स्थानों पर दबिश दी, किन्तु आरोपित बार-बार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को दिल्ली स्थित उसके मकान से धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला